FITTER -TRADE THEORY IMPORTANT QUESTIONS FOR EXAM & VIVA
आईटीआई फिटर थ्योरी में पूछे जाने वाले कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न जो की वाइवा के लिए भी काफी महत्त्वपूर्ण है इसमें हम 20 प्रश्न उत्तर की बात करेंगे -
1. चेतावनी संकेत किस प्रकार के होते है
A. वृत्ताकार B. त्रिभुजाकार C. वर्गाकार D. आयताकार
उत्तर:- त्रिभुजाकार
2. विद्युत् सप्लाई के तार से चिपके व्यक्ति को दूर करते है
A. रबर के दस्ताने या सूखी लकड़ी से B. उसके हाथ से पकड़कर
C. गीली लकड़ी द्वारा D. लोहे की रॉड द्वारा
उत्तर:- रबर के दस्ताने या सूखी लकड़ी से
3. बेहोश व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करेंगे
A. तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएँगे B. देखेंगे की साँस चल रही है या नहीं
C. मुँह पर पानी के छींटे देंगे D. कपडे ढीले करेंगे
उत्तर:-देखेंगे की साँस चल रही है या नहीं
4. फर्स्ट एड बॉक्स को उचित प्रकार से सुसज्जित ......रखना चाहिए |
A. महत्त्वपूर्ण स्थान पर B. मशीनिंग क्षेत्र में
C. आसानी से अभिगम स्थान पर D. सही स्थिति में
उत्तर:-आसानी से अभिगम स्थान पर
5. यदि एक मरीज मुँह -से - मुँह श्वसन प्रक्रिया न करे, तो प्राथमिक उपचार को ....... चाहिए
A. तुरंत चिकित्सा सहायता ढूँढ़नी B. टूटी हुई अस्थियाँ से देखे
C .शरीर को कमबल से गर्म रखे D. नाड़ी और नेत्र -चक्षु की जाँच करे
उत्तर:- तुरंत चिकित्सा सहायता ढूँढ़नी
6. 5 'S' सिस्टम का लाभ है .........|
A.स्वच्छता बढ़ाना B. उत्पादकता बढ़ाना
C. उत्पादकता दर बढ़ाना D. उत्पादन दर बनाये रखना
उत्तर:- उत्पादकता बढ़ाना
7.आउटसाइड माइक्रोमीटर के द्वारा अधिक -से - अधिक कितनी दूरी मापी जा सकती है?
A.100 MM B. 50 MM
C. 25 MM D. 15 MM
उत्तर:- 100 MM
8. मैट्रिक माइक्रोमीटर में एक थीम्ब्ल स्केल का मान होता है
A. 1 MM B. 0.02 MM
C. 0.4 MM D. 0.01 MM
उत्तर:- 0.01 MM
9. किस आंतरिक माप को आंतरिक माइक्रोमीटर से मापना सम्भव नहीं है?
A. 12.23 MM B. 18.63 MM
C. 28.20 MM D . 26.20 MM
उत्तर:- 12.23 MM
10. वर्नियर बेवेल प्रोटैक्टर का वह भाग, जो साधारण: कोण नापते समय आधार के रूप में प्रयोग होता है .....|
A .ब्लेड B. स्टॉक
C. डिस्क D. मैन स्केल
उत्तर:- स्टॉक
11. वर्नियर बेवेल प्रोटैक्टर के एक अंश को कितने वर्नियर भागो में बांटा जा सकता है
A. 25 B. 20
C. 12 D. 10
उत्तर:- 20
12. एक बेलनाकार शॉफ्ट को जाँचते समय अण्डाकृति दिखाई दी| इस प्रकार की त्रुटि को ...... कहते है|
A. प्रणालीबद्ध त्रुटि B. मैक्रो ज्यामितीय त्रुटि
C. माइक्रो ज्यामितीय त्रुटि D. कोसाइन त्रुटि
उत्तर:- माइक्रो ज्यामितीय त्रुटि
13. इसमें से कौन- सा सामान्य कोल्ड चीजल नहीं है ?
A.फ्लैट चीजल B. क्रॉस कट चीजल
C. हाफ राउंड नोज चीजल D. राउंड चीजल
उत्तर:-राउंड चीजल
14. माइल्ड स्टील को काटने के लिए चीजल का प्वांइट एंगल होता है .....
A. 30 डिग्री B. 45 डिग्री
C. 55 डिग्री D. 60 डिग्री
उत्तर:- 55 डिग्री
15. हैक्सा ब्लेड में मोटे दाँत की पिच .... होती है
A. 0.5 MM B. 0.8 MM
C. 1.8 MM D. 1.0 MM
उत्तर:- 1.8 MM
16. मार्किंग कार्य के लिए इंजीनियर द्वारा प्रयुक्त हैमर का भार होता है
A. 125 ग्राम B. 250 ग्राम
C. 500 ग्राम D. 1000 ग्राम
उत्तर:- 250 ग्राम
17. हैमर का वह प्रकार जिसका वजन 3-9 किग्रा तथा जिसमे लकड़ी का लम्बा हत्था लगा होता है , जोकि फोर्ज शॉप में प्रयोग किया जाता है .......|
A. हैण्ड हैमर B. स्लेज हैमर
C. बॉल पिन हैमर D. स्ट्रेट पिन हैमर
उत्तर:- स्लेज हैमर
18. धातु चादर कार्य में किस हथौड़े का प्रयोग होता है?
A. बॉल पिन हथौड़ा B. स्लेज हथौड़ा
C. क्रॉस हथौड़ा D. मृदु हथौड़ा
उत्तर:- मृदु हथौड़ा
19. हथौड़े में पिन का क्या प्रयोग है ?
A.स्ट्राइक में प्रयोग होता है
B.यह आकार देने और बनाने में प्रयोग होता है
C.धातु को एक दिशा में फैलता है
D.यह गढ़ने में प्रयोग होता है
उत्तर:- यह आकार देने और बनाने में प्रयोग होता है
20. निम्न में से कौन- सा छेनी का भाग नहीं है?
A.कटिंग एज या प्वाइण्ट B. बॉडी
C. टैंग D. हैंड
उत्तर:- टैंग
ये प्रश्न आप हमारे YOUTUBE CHANNEL पे भी जाकर देख सकते है चैनल पे ITI के लिए हर अपडेट दी जाती है क्लास और जॉब से संबंधित | CHANNEL KO SUBSCRIBE ZRUR KR LE.....
No comments:
Post a Comment