Friday, November 22, 2019

1.निम्न में से किस जोड़ में जोड़े जाने वाली धातु के किनारो को आमने - सामने रखा जाता है ?


A. लैंप जोड़                                       B. टी - जोड़
C.  बट जोड़                                       D. एज जोड़

उत्तर:- बट जोड़    


2. बट जोड़ में अच्छे फ्यूजन हेतु दोनों किनारो के मध्य निम्न में से किस के अनुसार गैप रखा जाता है ?


A. प्लेट की मोटाई                       B. वेल्डर की इच्छानुसार
C. आर्क के अनुसार                     D. प्लेट की  मोटाई का तीन गुना

उत्तर:- प्लेट की मोटाई  


3. रगड़कर व घिसकर धातु को काटने वाली मशीन कहलाती है ?


A. बेंच ग्राइंडर                              B. स्क्राइबर
C.  वाइस                                     D. स्टील रूल

उत्तर:- बेंच ग्राइंडर     


4. निम्न में से कौन सा औजार धातु को कणो के रूप में काटता है ?


A. रेतीयाँ                                         B. छैनी
C. हथौड़ा                                        D. स्निप व शीयर कैंची

उत्तर:- रेतीयाँ    


5. जॉब के किनारो की सीधी कटाई निम्न मशीन से की जाती है ?.


A. खराद मशीन                            B. ड्रिलिंग मशीन ,
C. प्लेनर मशीन                             D. शेपर मशीन

उत्तर:- शेपर मशीन



6. निम्न में से किस मशीन द्वारा जॉब के किनारो को U व J शेप में तैयार किया जाता है ?


A. प्लेनर मशीन                            B. मिलिंग मशीन
C.  टूथ मशीन                               D. खराद मशीन

उत्तर:- मिलिंग मशीन


7. निम्न  में से किस मशीन में किनारे  तिरछे तैयार किए जा सकते है ?


A. प्लेनर मशीन                           B.  टूथ मशीन
C.  खराद मशीन                          D.  ड्रिलिंग मशीन

उत्तर:- खराद मशीन



8. जॉब के किनारो को तिरछा बनाते समय किस गैस का प्रयोग किया जाता है ?


A. हाइड्रोजन                                B. ऑक्सीजन
C.  ऑक्सी-एसिटिलीन                   D. एसिटिलीन

उत्तर:- ऑक्सी-एसिटिलीन 


9. एज जोड़ में पेनिट्रेशन होता है -


A. कम                                         B. अधिक ,
C. A व B दोनों                              D. बिल्कुल भी नहीं

उत्तर:- कम   


10. एज जोड़ कितने मि . मी से कम मोटी चादरों में न लगाए ?

A. 6.9                                         B. 7.2
C. 8.7                                         D. 4.5


उत्तर:-  4.5


11. निम्न में से किस प्रभाव के अधीन इलैक्ट्रोन कैथोड से निकलकर एनोड की और जाते है ?


A. उष्मीय प्रभाव                                    B. अम्लीय प्रभाव
C.  इलैक्ट्रोन के निवासी                          D. उष्मीय प्रभाव

उत्तर:- इलैक्ट्रोन के निवासी   


12. निम्न में से वह विधुत धारा कौन -सी है जो लगातार धन ध्रुव से ऋण ध्रुव की और बहती है व ध्रुवो की          पोलेरिटी  समय के साथ नहीं बदलती ?


A. डायरेक्ट करंट                                            B. अलटरनेटिंग करंट
C. A व B दोनों                                                D. कोई नहीं

उत्तर:- डायरेक्ट करंट  




13. निम्न में से किस करंट पर ट्रांसफॉर्मर कार्य करता है ?


  A. स्थिर विधुत                                  B. अलटरनेटिंग करंट
  C. फ्यूज वायर                                  D. सिस्मोग्राफ

उत्तर:- अलटरनेटिंग करंट


14. जब कोई सर्किट इस प्रकार से जोड़ा जाए कि करंट सभी रजिस्टेंसों में से गुजरे तो उसे निम्न में से              क्या  कहेंगे?

A. समानांतर सर्किट                            B. कुचालक
C. सुचालक                                        D. सीरीज सर्किट


उत्तर:- सीरीज सर्किट


15. करंट एक सैकिण्ड में जितने साईकल पूरे करता है उसे कहते है -


A. फेस                                       B. इन्सुलेटर
C. वोल्ट                                      D. फ्रीक्वेंसी

उत्तर:-  फ्रीक्वेंसी


16 .इलैक्ट्रान हमेशा प्रवाहित होते है


A. केवल पॉजिटिव ध्रुव पर                          B. केवल नेगेटिव ध्रुव पर
C. नेगेटिव ध्रुव से पॉजिटिव पर                    D. पॉजिटिव से नेगेटिव ध्रुव पर

उत्तर:- नेगेटिव ध्रुव से पॉजिटिव पर   


17. निम्न में से वह मशीन कौन -सी है जो मैकेनिकल ऊर्जा को इलैक्ट्रिकल ऊर्जा बदल देती है ?


A. मोटर                                         B. पम्प
C. जनरेटर                                      D. इंडक्शन क़वायल

उत्तर:- जनरेटर  



18. निम्न में से किस यंत्र द्वारा विधुत का कम करंट मापा जाता है ?

A. एममीटर                                  B. गैल्वेमीटर
C. वाल्टमीटर                                D. मीटर


उत्तर:- गैल्वेमीटर




19. फ्लैमिंग का बाएं हाथ का नियम दर्शाता है ?


A. विधुत सिद्धांत                            B. हिट सिद्धांत
C. मोटर सिद्धांत                             D. ट्रांसफॉर्मर सिद्धांत


उत्तर:- मोटर सिद्धांत 



20. नॉर्मलाइजिंग का मुख्य उद्देश्य निम्न में से कौन - सा है ?

A. क्रेकिंग की रोकथाम                                  B. डिस्टोर्शन की रोकथाम 
C. हार्डनेस पर नियंत्रण                                   D. कोर्स व असाधारण स्ट्रकचर की रिफाइनिंग


उत्तर:-  कोर्स व असाधारण स्ट्रकचर की रिफाइनिंग

Tuesday, November 19, 2019

Fitter क्या है? ट्रेड परिचय; औजार और दुर्घटना, सुरक्षा सावधानियाँ

Fitter क्या है? ट्रेड परिचय; औजार और दुर्घटना, सुरक्षा सावधानियाँ 


Fitter  क्या है: 


किताब की भाषा में फिटर को ऐसे  परिभाषासित किया गया है :-

मशीनों, यंत्रों के पुर्जों आदि की कटिंग, फिटिंग तथा निर्माण एवं मरम्मत करने वाले मिस्त्री को फिटर कहते हैं ।

सामान्य रूप से बोला जाये तो :-

किसी मशीन व उपकरण आदि को फिट करने वाला फिटर कहलाता है यह किसी मशीन के पार्ट्स खोलने , जोड़ने व एक - दूसरे हिस्से को आपस में फिट करने का काम करते है फिटर कारीगर एक बहु उद्देश्य कारीगर माना  जाता है अपने इसी  काम की वजह से निचे चित्र दिया गया है इस तरह से हाथो के द्वारा जॉब बनाते है इसमें दो हिस्से बनाये गए है ये एक दूसरे में फिट हो  जाते है ये ही काम फिटर में किया जाता है 




फिटर ट्रेड परिचय :- 

 पहले पहिये से चलने वाली गाड़ी से लेके अब सब तरह में तरक्की हासिल कर ली गयी है आज के टाइम में सारा काम मशीनो से होता है अब सभी कार्य कम्पूटराइजेशन हो गया है भारत में अब धीरे-धीरे सभी मशीने कम्प्यूटर द्वारा चलाई जाने लगी है क्योकि औद्योगिक संस्थानो में अनेक प्रकार के व्यावसायिक कार्य होते है इंजीनियरिंग क्षेत्र में फिटर ट्रेड का विशेष महत्त्व है  इंजीनियरिंग वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार के मशीनी औजार बनाये जाते है इन सभी औजार  व मशीन बनाने के लिए अनेको मशीनों पे कार्य कर इनको बनाया जाता है 


फिटर ट्रेड में उपयोग होने वाले औजार:-

फिटर ट्रेड में औजार का बड़ा महत्त्व है बिना औजार के फिटर एकदम अधूरी है इसमें जो औजार उपयोग किये जाते है वो है फाईलिंग , ड्रिलिंग, चिपिंग,रीमिंग ,वर्नियर कैलिपर, सूक्ष्ममापी उपकरण, हस्त रेती, चैन रैंच, स्ट्रैप रैंच,फ्लैट रेती, हथौड़ा और घन (Hammer), आरी (Saw) सोल्डरिंग फोर्जिंग ,शीट मैटल कार्य मरम्मत कार्य और पाइप फिटिंग आदि !कार्यशाला में अनेक प्रकार की फिटर ट्रेड है ; जैसे - पाइप फिटर, डाई फिटर, लॉक फिटर, मशीन फिटर ओर इसमें हम आपको आगे बताएगें फिटर ट्रेड कितने प्रकार की होती है 





फिटर के प्रकार :-

  • मशीन फिटर (Machine Fitter) 
  • लोकोमोटिव फिटर (Locomotive Fitter)
  • बैंच फिटर (Bench Fitter)
  • खान फिटर (Mine Fitter)
  • पाइप फिटर (Pipe Fitter)
  • मैटिनैंस फिटर (Maintinance Fitter) 
  • डाई फिटर (Die Fitter)
  • ऑटो फीट (Auto Fitter)
  • पेट्रोल व डीजल पेट्रोल (Petrol Diesel Fitter)
  • टरबाइन फिटर (Turbine Fitter)
  • विद्युत फिटर (Electric Fitter

दुर्घटना- 


दुर्घटना एक बिना योजना वाली , नियंत्रण न होने वाली घटना है , जिससे किसी वस्तु , पदार्थ या व्यक्ति की क्रिया या प्रतिक्रिया के कारण व्यक्तिगत चोट लगने की संभावना बनी रहती है 

दुर्घटना के कारण -

असावधानी - कारखानों में होने वाली अधिकतर दुर्घटना असावधानी के कारण होती है कार्य करते समय की                            चिंता के साथ - साथ कारीगर को अपनी तथा दूसरो की सुरक्षा का भी पर्याप्त ध्यान रखना चाहिए 

अरुचि - कभी कभी कारीगर कार्य में रूचि खो बैठता है ऐसे समय में दुर्घटना होने की संभावना अधिक हो जाती               है रूचि न कई करण हो सकते है; जैसे कोई परिवारिक समस्या . फैक्ट्री से पैसा न मिलना , किसी से                    लड़ाई होना . किसी गलती पर डॉँट पड़ना आदि 

जल्दबाजी - कारखाना मालिक के दबाव के कारण या अपने अधिक लाभ के लिए कारीगर आवश्यकता से                             अधिक जल्दी करता है इसके कारण दुर्घटना कई संभावना बढ़ जाती है 

अज्ञानता - जिस उपकरण के बारे में पूर्ण जानकारी न हो उससे छेड़छाड़ नहीं  करनी चाहिए
                कभी कभी अपनी झूटी शान दिखने के लिए कारीगर ऐसा कार्य करने लगता है जो दुर्घटना का कारण                  बन जाता है 

और भी बहुत से कारण है अनजाने में कई बार कारीगर काम करने का गलत तरीका अपना लेता है जैसे बिना    हैंडिल कई रेती से फाइल करना , चलती मशीन में तेल देना , बिना स्टार्टर बंद किये मशीन खोलना या चलती मशीन को हाथ से रोकना  आदि 

अनुशासन में कमी - अनुशासन न होने के कारण कर्मचारी आपस में हँसी मजाक करने लगते है तथा इसी हँसी 
                               मजाक में कई बार दुर्घटना हो जाती है 

नशे कई आदत - बहुत से कारीगर नशे कई आदत के शिकार हो जाते है तथा कभी कभी नशे कई अवस्था में ही                            कारखाने में चले जाते है ऐसे में कारीगर स्वयं तो दुर्घटना के शिकार हो होते है तथा साथ ही                                दूसरो के लिए भी खतरा हो सकते है दुर्घटना का सही प्रकार से ज्ञान होना ही , उनसे बचने का                            एक उपाय है विधि से , सही स्थान पर ही सही किया जा सकता है 


 सुरक्षा :- 

सुरक्षा का शाब्दिक अर्थ सुरक्षित रहना है|

सुरक्षा (security) हानि से बचाव करने की क्रिया और व्यवस्था को कहते हैं। यह व्यक्ति, स्थान, वस्तु, निर्माण, निवास, देश, संगठन या ऐसी किसी भी अन्य चीज़ के सन्दर्भ में प्रयोग हो सकती है जिसे नुकसान पहुँचाया जा सकता हो जो किसी भी इंसान या उसके आस -पास के वातावरण को प्रभावित करती है, इनसे सुरक्षित रहना ही सुरक्षा कहलाता है! इन सभी की वजह से किसी भी स्थान ओर कार्यशाला में दुर्घटना से बचने के लिए अनेको सुरक्षा संकेत बनाये गए है

सुरक्षा संकेत :-

प्रशिक्षण काल में ही कारीगर को कारखानों में सुरक्षा के लिए उठाये गए विभिन्न कदमो , नियमो तथा उपायों  की जानकारी दी जाती है विभिन्न मशीनों ओर कार्यशाला आदि की दीवारों पे अनेक निर्देश , संकेत के रूप में लगाए जाते है हर तरह से अलग अलग कार्य के लिए अलग अलग ही निर्देश, संकेत बनाये गए है

सुरक्षा संकेत चार प्रकार के होते है -

1. निषेधात्मक संकेत 
2. अनिवार्य संकेत 
3.चेतावनी संकेत 
4.सूचनात्मक संकेत            

 निषेधात्मक संकेत:-

इन संकेतो के द्वारा विशेष प्रकार के कार्य करने को मना (निषिध्द) किया जाता है
जैसे भागने के लिए मना करना, ध्रूमपान न करना, आग न जलाना, गंदे कपडे, फोन का इस्तमाल न करना आदि निचे चित्र दर्शाया गया है-

अनिवार्य संकेत:-

इन संकेतो के द्वारा कारीगरों को सुरक्षात्मक निर्देश दिए जाते है ओर कारीगर इन संकेतो को सहज समझ लेते है जैसे हैलमेट, चश्मा, जूते, दस्ताने, मास्क, गीले हाथ आदि  निचे चित्र दर्शाया गया है-



चेतावनी संकेत:-

ये संकेत त्रिभुजाकार होते है तथा इनको पिली पृष्ठभूमि पर काला रंग की आकृति द्वारा प्रदर्शित किया जाता है |
जैसे- आग का भय, बिजली के झटके का भय ,विषैला पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ का भय आदि निचे चित्र दर्शाया गया है-


सूचनात्मक संकेत :-

ये संकेत वर्गाकार होते है तथा इनको हरी पृष्ठभूमि पर सफ़ेद  रंग की आकृति या सफ़ेद पृष्ठभूमि पर लाल रंग की आकृति द्वारा प्रदर्शित किया जाता है
जैसे:-प्राथमिक की सुविधा , आपातकालीन दरवाजा , प्रतीक्षा  स्थल, टैलीफोन की सुविधा, पिने का पानी, आदि को निचे चित्र में दर्शाया गया है



साधारण सुरक्षा नियम - जब भी हम सम्पूर्ण सुरक्षा की बात करते है , तो उसमे अपनी सुरक्षा के साथ ही मशीनों                                    की सुरक्षा तथा कार्यखण्ड की सुरक्षा भी सन्निहित रहती है उसका कर्तव्य है कि वह                                             निम्नलिखित तीन बातो कि जानकारी रखे तथा उसके लिए प्रत्येक नियम का पालन करे - 


1.स्वयं अपनी सुरक्षा , 
2.मशीनों की सुरक्षा 
3.कार्यखण्ड की सुरक्षा 

कृत्रिम श्वसन - इस  क्रिया के अंतर्गत पीड़ित व्यक्ति को साँस न आने पर ,विविध   कृत्रिम क्रियाओ द्वारा साँस दी                        जाती है कृत्रिम श्वास  क्रिया की चार प्रमुख विधियाँ निम्न प्रकार है -

1.सिल्वेस्टर विधि 
2. शैफर विधि 
3. मुँह - से - मुँह में हवा भरना 
1.सिल्वेस्टर विधि - इस विधि का प्रयोग तब किया जाता है , जब पीड़ित के सीने की ओर छाले पड़े हो 
                             इस विधि में पीड़ित को पीठ के बल लिटाया जाता है ओर उसकी पीठ के नीचे तकिया लगा                                 दिया जाता है , जिससे की  उसका सीना कुछ ऊपर उठ जाता है और सिर कुछ नीचा हो                                   जाता है अब निम्नलिखित दो स्थितियों द्वारा पीड़ित व्यकित के शरीर में साँस भरने का प्रयास                                करे - 
प्रथम स्थिति - पीड़ित के सिर पास अपने घुटनो के बल बैठ जाए उसके दोनों हाथो की आधी मुट्ठी बाँधकर हाथो                       को सीधा फैला दे अब पीड़ित के दोनों हाथो को धीरे धीरे मोड़कर उसके सीने पर लाए 




द्वितीय स्थिति - प्रथम स्थिति में अपने हाथो से पीड़ित के सीने पर कुछ दबाव डाले 
                     दो -तीन सेकण्ड बाद दबाव हटा ले और पीड़ित के हाथो को सिर की ओर फैला दे ओर मुट्ठिया                           खोल दे 

 उपरोक्त क्रियाओ को 10-15 बार प्रति मिनट की दर से तब तक दोहराये जब तक की उसकी श्वास क्रिया सामान्य न हो जाए  जब पीड़ित के सीने पर दबाव डाला जाता है , तो फेफड़ो के अंदर की वायु बाहर निकल जाती है ओर दबाव हटाने से बाहर की ताजी वायु फेफड़ो के अंदर जाती है इस प्रकार , पीड़ित को श्वास लेने में सहायता मिलती है


 शैफर विधि - यह विधि तब प्रयोग की जाती है , जब पीड़ित की पीठ पर छाले पड़े हो इस विधि में पीड़ित को                         पेट  के बल लिटाया जाता है औऱ उसके सिर को किसी एक करवट कर दिया जाता है पीड़ित के                         सीने के निचे पतला तकिया रख दिया जाता है 

अब दो स्थितियों का प्रयोग कर पीड़ित व्यक्ति के शरीर में श्वास भरने का प्रयास करे -

प्रथम स्थिति - पीड़ित के घुटनो के पास अपने घुटनो के बल बैठ जाए अपने  दोनों हाथ पीड़ित की पीठ पर इस                        प्रकार रखे की दोनों हाथ सीधे रहे औऱ चारो उँगुलिया आपस में मिली रहे तथा वे अँगूठे से                                  समकोण  बनाए 


द्वितीय स्थिति - इस स्थिति में , आगे की औऱ झुकते हुए पीड़ित की पीठ पर भार डाले 
                     दो -तीन सेकण्ड बाद दबाव को हटा ले ओर अपने दोनों हाथो को सीधा कर दे 
                     जब पीड़ित की पीठ पर दबाव डाला जाता है , तो फेफड़ो के अंदर की वायु बाहर निकल जाती है                      और दबाव हटाने हटाने से बाहर की ताजी वायु फेफड़ो के अंदर जाती है इस प्रकार पीड़ित को                          श्वास लेने में सहायता मिलती है उपरोक्त क्रियाओ को १०-१२ बार प्रति मिनट की दर से तब तक                          दोहराए जब तक कि उसकी श्वास क्रिया सामान्य न हो जाए 

मुँह - से -मुँह में हवा भरना:- 

इस विधि में पीड़ित  के मुँह में सीधा हवा भरकर श्वसन क्रिया पूर्ण कि जाती है  निम्नलिखित दो स्थितियों का प्रयोग कर मुँह से मुँह में हवा भरने कि प्रिक्रिया पूर्ण कि जाती है -

प्रथम स्थिति - पीड़ित पीछा बल लिटा ले  अब पीड़ित कि पीठ के निचे तकिया आदि लगा दे , जिससे कि उसका मुँह थोड़ा मुँह थोड़ा पीछे कि ओर लटक जाए 


द्वितीय स्थिति - पीड़ित का मुँह अच्छी तरह साफ कर ले  अब उसके खुले मुँह पर महीन कपड़ा रखकर और                            एक हाथ से उसकी नक् बंद करके अपने मुँह से उसके मुँह में बलपूर्वक झटके से हवा भरे यह                          ध्यान रखे कि हवा बाहर न निकलने पाए और उसके फेफड़े कुछ फुले हवा को बाहर निकलने                            के लिए अपना मुँह हटा ले 

उपरोक्त क्रिया को 10-12 बार प्रति मिनट कि दर से तब तक दोहराते रहे जब तक कि उसकी श्वास क्रिया सामान्य न हो जाए बलपूर्वक झटके से हवा भरते समय पीड़ित के फेफड़े फूलते हैं और ताजी वायु अंदर जाती है मुँह हटा लेने पर अंदर कि वायु बाहर निकल जाती है इस प्रकार , पीड़ित को श्वास लेने में सहायता मिलती है 
  




       
                             

Sunday, October 13, 2019

ITI Welder Question Paper 2019 in Hindi - प्रश्न पत्र

ITI Welder Question Paper 2019-2020 in Hindi - प्रश्न पत्र


 वैल्डर थ्योरी इस पोस्ट में मै आपको  वैल्डर थ्योरी के कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न बताऊंगा जो आपके आने   वाली  परीक्षा में काफी मदद करेंगे


1.  वर्कशॉप में कार्य का सुरक्षित तरीका है


A. कार्य को करने का सुनियोजित व सही तरीका अपनाना
B. कार्य को जल्दी करने का तरीका
C. कार्य को साधारण व पुराना तरीका
D. उपरोक्त सभी

उत्तर:- कार्य को करने का सुनियोजित व सही तरीका अपनाना



2. सोडा एसिड अग्निशामक किस आग पर प्रयोग किया जाता है ?


 A. लकड़ी की आग                                B. बिजली की आग
 C. तेल की आग                                     D. सभी


उत्तर:- लकड़ी की आग   



3. यदि लकड़ी ,कपड़े व कागज में आग लग जाए तो बुझाए


 A. पानी के फवारे से                                          B. सूखा पाउडर के एक्सटिंग्युशर से
 C. CO2, C.T.C. के एस्टिंग्यूशर से                      D. उपरोक्त सभी


उत्तर:- . CO2, C.T.C. के एस्टिंग्यूशर से



4.  निम्न में से कौन -सा औजार धातु को टुकड़ो के रूप में काटता है ?


 A. हैंड -हैक्शा                                           B. रेती
 C.  स्निप                                                    D. शीयर


उत्तर:- हैंड -हैक्शा



5.  हैंड - हैक्सा का ब्लेड निम्न में से किस धातु का बना होता है ?


  A. ऐलुमिनियम                                           B. लोहा
  C. हाई कार्बन स्टील                                    D. कॉपर


उत्तर:- हाई कार्बन स्टील 



6.  रेती के किस भाग को हार्ड व टैंपर नहीं किया जाता ?


  A. फेस                                                     B. टैंग
  C. हील                                                     D. ऐज

उत्तर:- टैंग



7. निम्न में से किस रेती के दोहरे दाँते होते है ?


 A. सिंगल कट फाइल                                   B. स्पाइरल कट फाइल
 C.  डबल कट फाइल                                   D. कवर्ड कट फाइल

उत्तर:- डबल कट फाइल



8. कम मात्रा में पदार्थ हटाने व अच्छी फिनिशिंग की प्राप्ति हेतु किस फाइल का प्रयोग किया जाता है ?


 A. स्मूथ फाइल                                           B. बास्टर्ड फाइल
 C. डैड स्मूथ सैकेंड                                     D. कट फाइल

उत्तर:- स्मूथ फाइल 



9. स्निप कितने कोण पर पतली चादरों को काटता है ?


 A. 43 डिग्री                                              B. 80 डिग्री
 C.98 डिग्री                                               D. 120 डिग्री

उत्तर:- 80 डिग्री 


10. मुलायम धातु को छिलने के लिए निम्न में से किस फाइल का प्रयोग करेंगे ?


 A. सैकेंड कट फाइल                                 B. डैड स्मूथ फाइल
 C.  स्मूथ फाइल                                         D. रफ फाइल

उत्तर:- रफ फाइल



11. स्निप किस धातु का बना होता है ?


 A. हाई कार्बन स्टील                                    B. लो कार्बन स्टील
 C.  यूरेनियम                                               D. एल्युमिनियम

उत्तर:- हाई कार्बन स्टील 



12. धातु को छिलने व काटने के लिए निम्न में से कौन- सा औजार प्रयोग में लाया जाता हैं

  A. छैनी                                                   B. स्मूथ फाइल
  C. हथौड़ा                                                D. स्प्रिट लैवल


उत्तर:- छैनी



13. छैनी का क्या मुख्य कार्य होता हैं ?


 A. मार्किंग                                             B. चिपिंग
 C. माप                                                  D. अपघर्षण

उत्तर:- चिपिंग



14. शीयर का क्या कार्य होता हैं ?


 A. कर्तन                                           B.  माप ,
 C. मार्किंग                                         D.  सफाई



उत्तर:- सफाई



15. स्टील टेप रूल की लम्बाई मापने की अधिकतम  क्षमता बताएं ?


A. 6 फुट                                            B. 9 फुट
C. 12 फुट                                          D. 15 फुट


उत्तर:- 6 फुट       


16. जोड़ के आधार पर बाह्य कैलीपर कितने प्रकार के होते हैं ?


 A. स्प्रिंग टाइप                                       B.  दृढ़ व स्प्रिंग टाइप
 C.  रिवेट टाइप                                      D. नट व बोल्ट

उत्तर:- दृढ़ व स्प्रिंग टाइप



17. जॉब पर वैल्ड धातु की मोटाई ज्ञात करने के लिए  निम्न में से किसका प्रयोग किया जाता हैं ?


 A. बाह्य कैलीपर                                   B.  स्टील रूल
 C. वैल्ड गेजे                                         D.  स्प्रिट लेवल


उत्तर:- वैल्ड गेजे        



18. निम्न में से कौन - सा यंत्र लेवल चैक करने के काम आता हैं ?


 A. बैवल प्रोटेक्टर                               B. प्लम्ब बॉब   
 C.  स्टील रूल                                   D.  स्प्रिट लेवल

उत्तर:- स्प्रिट लेवल


19. स्प्रिट लेवल में कौन सा रासायनिक पदार्थ भरा जाता हैं

 A. जल                                              B.  पारा
 C.  रंगीन पानी                                   D. एल .पी. जी .


 उत्तर:-  पारा


20. प्लम्ब बॉब का पॉइंट कोण बताये


A. 60 डिग्री                                        B.93 डिग्री 
C. 75 डिग्री                                        D. 166 डिग्री



  उत्तर:- 60 डिग्री 



21. स्क्राइबर का प्वाइंट किनते  कोण पर ग्राइंड किया होता हैं ?


A. 2 डिग्री से 6 डिग्री                                     B. 4 डिग्री से 7 डिग्री
C. 11 डिग्री से 13 डिग्री                                 D. 12 डिग्री से 15डिग्री



  उत्तर:-  12 डिग्री से 15 डिग्री



22. जॉब पर की हुई मार्किंग को पक्का करने और सैंटर लगाने के लिए निम्न में से किसका प्रयोग किया          जाता हैं ?


 A. मार्किंग हैमर                                         B.  स्क्राइबर
 C.  पंच                                                    D.  ट्राई स्कवेयर


उत्तर:-  पंच  



23. वेल्डिंग जोड़ के निरिश्रण हेतु निम्न में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता हैं ?


 A. मार्किंग हैमर                                   B. चीजल
 C. लैंस                                               D. पंच


उत्तर:-  लैंस       



24. स्लैज हैमर को किस अन्य नाम से भी जाना जाता हैं ?


 A. मार्किंग हैमर                               B. क्रॉस पैन हैमर
 C.  घन                                            D. स्ट्रेट पैन हैमर



  उत्तर:-  घन



25. एक ही साइज के नट - बोल्ट खोलने व कसने हेतु निम्न में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता हैं ?


 A. डबल एन्डिड स्पैनर                       B. पाइप रैंच
 C.  स्क्रू ड्राइवर                                  D. सिंगल एन्डिड स्पैनर




  उत्तर:- सिंगल एन्डिड स्पैनर



26. निम्न में से कौन -सा औजार वैल्ड की हुई धातु से धीरे धीरे चोट लगाकर स्लैंग उतारने के लिए प्रयोग        किया   जाता हैं ?


  A. चिपिंग हैमर                              B. पाइप हैमर
  C. रैंच स्लैज हैमर                           D. घन


उत्तर:-  चिपिंग हैमर  


27. बैंच वॉइस को किस अन्य नाम से भी  जाना जाता है


. A. बैंच वॉइस                                       B. यूनिवर्सल जा वॉइस
  C.   पैरेलल                                          D. लैग वॉइस

उत्तर:-  पैरेलल


28.  आर्क निम्न में से किसकी एक प्रकार की ज्वाला हैं

A. प्रोटॉन                                        B. इलैक्ट्रोन
C. न्यूट्रॉन                                        D. फोटॉन

उत्तर:-  इलैक्ट्रोन


29. साधारण वैल्डिंग प्रक्रियाओ में निम्न में से किसका प्रयोग उचित हैं ?


 A. टिग वैल्डिंग                              B. मैनुअल आर्क वैल्डिंग
 C. थर्मिट वैल्डिंग                           D. लेजर वैल्डिंग


उत्तर:- मैनुअल आर्क वैल्डिंग



30. कार्बन - डाई आक्साइड निम्न में से कौन- सी गैस हैं


 A. एक्टिव                                B. नॉन एक्टिव
 C.  उपरोक्त दोनों                    D. कुछ भी नहीं


उत्तर:-  एक्टिव  




अगर आपको मेरी दी हुई जानकारी अच्छी लगी हो कमेंट कर के ज़रूर बताये :-







Sunday, September 29, 2019

FITTER -TRADE THEORY IMPORTANT QUESTIONS FOR EXAM

FITTER -TRADE THEORY IMPORTANT QUESTIONS FOR EXAM



ITI  फिटर थ्योरी में पूछे जाने वाले कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न जो की आपके आने वाली  परीक्षा के लिए  महत्त्वपूर्ण है इसमें हम 20 प्रश्न उत्तर की बात करेंगे 



1.  ताप और विद्युत् का उत्तम सुचालक है

      A. निकिल                                        B. ताँबा
      C. क्रोमियम                                      C. एल्युमिनियम 


 उत्तर:- ताँबा


2. हैण्ड फाइल बनायी जाती है....

     A. लो कार्बन स्टील                                 B. मीडियम कार्बन स्टील
     C. हाई कार्बन स्टील                               D. हाई क्रोमियम स्टील



 उत्तर:-  हाई कार्बन स्टील


3. रेती के किस श्रेणी के उपयोग से अधिक धातु तुरंत निकाली जा सकती है ?

    A. मृत चिकनी रेती                                     B. चिकनी रेती
    C. द्वितीय कट रेती                                      D. रुक्ष रेती



 उत्तर:-  रुक्ष रेती


 4. उस फाइल का नाम बताइय जो वुड वर्किग सा के दाँतो को तेज करने में प्रयुक्त होता है

    A. रिफलर फाइल                                     B. मिल सा फाइल
    C. क्रॉसिंग फाइल                                      D. बैरेट फाइल



 उत्तर:- बैरेट फाइल



5. निम्न में कौन- सा फाइल का कटिंग भाग नहीं है ?

    A. हिल                                                      B. टैंग
    C. प्वाइंट                                                   D. फेस




 उत्तर:- टैंग



6. इनमे से कौन- सा मार्किंग मिडिया सूखने में अधिक समय लेता है ?

    A. चॉक पाउडर                                           B. पर्शियन ब्लू
    C.  कॉपर सल्फेट                                         D. सैल्यूलोज लिकवर




 उत्तर:- पर्शियन ब्लू




7. मार्किंग मिडिया में कॉपर सल्फेट को सावधानीपूवर्क प्रयोग करना चाहिए , क्योकि   यह .....

   A. जल्दी सूखेगा                                           B.  जहरीला होता है
  C.  जल्दी विलयित होगा                                D. अधिक सांद्रित होता है




 उत्तर:-  जहरीला होता है




8.स्क्राइबर बना  होता है ......

  A. उच्च कार्बन स्टील                                      B. माइल्ड स्टील
  C.  पीतल                                                      D. कास्ट आयरन




 उत्तर:-  उच्च कार्बन स्टील    




9. धातु का वह गुण , जो उसे खींचे जाने पर तनाव में टूटने से रोकता है 

  A. तन्यता                                                    B. आधातवर्धनीयता
  C. कठोरता                                                 C. भंगुरता




 उत्तर:-  तन्यता   




10. तन्यता धातु का वह गुण है , जो निम्न में से किसके निर्माण में सहायता करता है ?

  A. तार                                                            B. चादर
  C. पाइप                                                          D. प्लेट



  उत्तर:-  तार 




11. फोर्जिंग में ड्राइंग आउट के लिए कौन - सा हथौड़ा प्रयोग किया जाता है 

   A. पिन और क्रॉस हथौड़ा                            B. स्लिड्ज  और बॉल पिन हथौड़ा
   C. फुलर और स्लिड्ज  हथौड़ा                     D. स्लिड्ज और क्लिपिंग हथौड़ा




 उत्तर:-  पिन और क्रॉस हथौड़ा  





12. टैम्परिंग की जाती है 

   A. कठोरता बढ़ाने हेतु                                 B.  मजबूती सुधारने हेतु
   C. प्रतिबल कम करने हेतु                            D. मशीन योग्यता बढ़ाने हेतु





 उत्तर:- मजबूती सुधारने हेतु 





13. पतले लोहे की चादर पर डिर्लिंग के लिए किस जिग का प्रयोग करते है ?

  A. ठोस जिग का                                      B.  सैण्डविच जिग का
  C. पोस्ट जिग का                                      D. टेबिल जिग का



 उत्तर:- पोस्ट जिग का     




14. सोल्डरिंग प्रक्रिया में सोल्डरिंग आयरन का कार्य क्या है?

  A.धातु को पिघलाना                               B. सोल्डर का पिघलाना
  C. सोल्डर का ठण्डा करना                     D. धातु को ठण्डा करना




 उत्तर:- सोल्डर का पिघलाना





15. गैस कटिंग के समय नोजल होना चाहिए 

  A.कार्य के सम्पर्क में                               B. कार्य के 2 मिमी  दूर
  C.कार्य के 5 मिमी दूर                             D. कार्य के 10 मिमी दूर



 उत्तर:- कार्य के 5 मिमी दूर   




16. सोल्डरिंग बिट के लिए उत्तम पदार्थ है 

  A. सीसा                                                  B. टिन
  C. ताँबा                                                   D. जस्ता




 उत्तर:-  ताँबा     




17. चूड़ी का उपयोग निम्न में होता है 

  A. स्क्रो जैक                                               B. सामान्य कार्य के बोल्ट और नट
  C. रेलवे कपलिंग में                                    D. पावर प्रेस में






 उत्तर:- सामान्य कार्य के बोल्ट और नट




18. सोल्डरिंग आयरन का हैड बना होता है 

  A. सीसे का                                                   B. ब्रोंज का
  C. ताँबे का                                                    D. लोहे का



 उत्तर:- ताँबे का  


19. नर्मलाइजिंग के समय , अवयवों का ठण्डा किया जाना  चाहिए 


   A. पानी में डुबाकर                                    B. सम्पीड़ित वायु से
   C. क्वैंचिंग ऑयल से                                   D. कमरे के तापमान पर




उत्तर:- कमरे के तापमान पर 



20. निम्न में से कौन -सा धातुओं का वह गुण है , जिस पर लोहे की स्प्रिंग आधारित होती है 

  A. प्रत्यास्थता                                           B. सुघट्यता
  C. दुर्बलता                                               D. कड़ापन





उत्तर: प्रत्यास्थता  







ये प्रश्न आप हमारे YOUTUBE CHANNEL पे भी जाकर देख सकते है  चैनल पे ITI के लिए हर अपडेट दी जाती है क्लास और जॉब से संबंधित | CHANNEL KO SUBSCRIBE ZRUR KR LE.....




       








Thanks----share  comment  please 




Friday, September 27, 2019

FITTER -TRADE THEORY IMPORTANT QUESTIONS FOR EXAM & VIVA

FITTER -TRADE THEORY IMPORTANT QUESTIONS FOR EXAM & VIVA


आईटीआई फिटर थ्योरी में पूछे जाने वाले कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न जो की वाइवा के लिए भी काफी महत्त्वपूर्ण है इसमें हम 20 प्रश्न उत्तर की बात करेंगे -


1. चेतावनी संकेत किस प्रकार के होते है 

  A. वृत्ताकार          B. त्रिभुजाकार          C.    वर्गाकार         D. आयताकार   

उत्तर:- त्रिभुजाकार 


2. विद्युत्  सप्लाई के तार से चिपके  व्यक्ति को दूर करते है 

 A. रबर के दस्ताने  या सूखी लकड़ी से                               B. उसके हाथ से पकड़कर  
 C. गीली  लकड़ी द्वारा                                                       D. लोहे की रॉड द्वारा   

उत्तर:- रबर के दस्ताने  या सूखी लकड़ी से 



3. बेहोश व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करेंगे  

 A. तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएँगे                               B. देखेंगे की साँस चल रही है या नहीं  
 C. मुँह पर पानी के छींटे देंगे                                       D. कपडे ढीले करेंगे

उत्तर:-देखेंगे की साँस चल रही है या नहीं  



4. फर्स्ट एड बॉक्स को उचित प्रकार से सुसज्जित ......रखना चाहिए |

 A. महत्त्वपूर्ण स्थान पर                                             B. मशीनिंग क्षेत्र में
 C. आसानी से अभिगम स्थान पर                               D. सही स्थिति में 

उत्तर:-आसानी से अभिगम स्थान पर    



5. यदि एक मरीज मुँह -से - मुँह श्वसन प्रक्रिया न करे, तो प्राथमिक  उपचार को ....... चाहिए 

 A. तुरंत चिकित्सा  सहायता ढूँढ़नी               B. टूटी हुई अस्थियाँ से देखे 
 C .शरीर को कमबल से गर्म रखे                 D. नाड़ी और नेत्र -चक्षु की जाँच करे 


उत्तर:- तुरंत चिकित्सा  सहायता ढूँढ़नी      



6. 5 'S' सिस्टम का लाभ है .........|
  
 A.स्वच्छता बढ़ाना                                    B. उत्पादकता बढ़ाना
 C. उत्पादकता दर बढ़ाना                          D. उत्पादन  दर बनाये रखना 


उत्तर:- उत्पादकता बढ़ाना



7.आउटसाइड माइक्रोमीटर के द्वारा अधिक -से - अधिक कितनी दूरी मापी जा सकती है?

 A.100 MM                                            B. 50 MM
 C. 25 MM                                             D. 15 MM


उत्तर:- 100 MM      


8. मैट्रिक माइक्रोमीटर में एक थीम्ब्ल स्केल का मान होता है

 A. 1 MM                                          B. 0.02 MM 
 C. 0.4 MM                                       D. 0.01 MM


उत्तर:- 0.01 MM


9. किस आंतरिक माप को आंतरिक माइक्रोमीटर से मापना सम्भव नहीं है?

 A. 12.23 MM                                B. 18.63 MM 
 C. 28.20 MM                                D . 26.20 MM


उत्तर:- 12.23 MM 


10. वर्नियर बेवेल प्रोटैक्टर  का वह भाग, जो साधारण: कोण नापते समय आधार के रूप में प्रयोग होता है .....|

 A .ब्लेड                                             B. स्टॉक 
 C. डिस्क                                           D. मैन स्केल 


उत्तर:- स्टॉक



11. वर्नियर बेवेल प्रोटैक्टर के एक अंश को कितने वर्नियर भागो में बांटा जा सकता है 

 A. 25                                                B. 20
 C. 12                                                 D. 10



उत्तर:- 20



12. एक बेलनाकार शॉफ्ट को जाँचते समय अण्डाकृति दिखाई दी| इस प्रकार की त्रुटि को ...... कहते है|

 A. प्रणालीबद्ध त्रुटि                               B. मैक्रो  ज्यामितीय त्रुटि  
 C. माइक्रो ज्यामितीय त्रुटि                     D. कोसाइन त्रुटि 




उत्तर:- माइक्रो ज्यामितीय त्रुटि         



13. इसमें से कौन- सा सामान्य कोल्ड चीजल नहीं है ?

 A.फ्लैट चीजल                                            B. क्रॉस कट चीजल 
 C. हाफ राउंड नोज चीजल                           D. राउंड चीजल  

उत्तर:-राउंड चीजल  



14. माइल्ड स्टील को काटने के लिए चीजल का प्वांइट एंगल होता है .....


 A. 30 डिग्री                                              B. 45 डिग्री 
 C. 55 डिग्री                                              D. 60 डिग्री 


उत्तर:- 55 डिग्री 



15. हैक्सा ब्लेड में  मोटे दाँत की पिच .... होती है 
 A. 0.5 MM                                      B. 0.8 MM
 C. 1.8  MM                                     D. 1.0 MM 


उत्तर:- 1.8  MM   



16. मार्किंग कार्य के लिए इंजीनियर द्वारा प्रयुक्त हैमर का भार होता है

 A. 125 ग्राम                                             B. 250 ग्राम 
 C. 500 ग्राम                                             D. 1000 ग्राम 


उत्तर:- 250 ग्राम 



17. हैमर का वह प्रकार जिसका वजन 3-9 किग्रा तथा जिसमे लकड़ी का  लम्बा हत्था लगा होता है , जोकि फोर्ज        शॉप में   प्रयोग किया जाता है  .......|

 A. हैण्ड  हैमर                                   B. स्लेज हैमर        
 C. बॉल पिन  हैमर                             D. स्ट्रेट पिन हैमर 


उत्तर:-  स्लेज हैमर  



18. धातु चादर कार्य में किस हथौड़े का  प्रयोग होता है?

 A. बॉल पिन हथौड़ा                             B. स्लेज हथौड़ा  
 C. क्रॉस हथौड़ा                                    D. मृदु  हथौड़ा  


उत्तर:- मृदु  हथौड़ा



19. हथौड़े में  पिन का क्या प्रयोग है ?

 A.स्ट्राइक में प्रयोग होता है 
 B.यह आकार देने और बनाने में प्रयोग होता है 
 C.धातु को एक दिशा में फैलता है 
 D.यह गढ़ने में प्रयोग होता है


उत्तर:- यह आकार देने और बनाने में प्रयोग होता है 



20. निम्न में से कौन- सा छेनी का भाग नहीं है? 

 A.कटिंग एज या प्वाइण्ट               B. बॉडी  
 C. टैंग                                          D. हैंड 


उत्तर:-  टैंग   





ये प्रश्न आप हमारे YOUTUBE CHANNEL पे भी जाकर देख सकते है  चैनल पे ITI के लिए हर अपडेट दी जाती है क्लास और जॉब से संबंधित | CHANNEL KO SUBSCRIBE ZRUR KR LE.....